Monday, March 23, 2026
HomeUttarakhandबारिश से हुआ मौसम सुहावना, गर्मी से मिली राहत

बारिश से हुआ मौसम सुहावना, गर्मी से मिली राहत

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। कई दिनों से लगातार चढ़ते पारे के बाद सुबह हुई बारिश से तराई के क्षेत्र में मौसम सुहावना हो गया। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बारिश से फसलों को भी लाभ पहुंचा। हालांकि ज़रा सी बारिश ने नगर निगम के दावों की पोल खोल कर रख दी। जलनिकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण शाहर की विभिन्न आवासीय कालोनियों में पानी जमा हो गया जिससे लोगों को खासी परेशानी हुई।

उधम सिंह नगर जिला मुख्यालय में जून माह के पहले पखवाड़े से ही पारा हर दिन चढ़ता जा रहा था। बढ़ती गर्मी ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया था, लेकिन बुधवार को चटख धूप खिली रहने के बाद बृहस्पतिवार को मौसम ने अचानक करवट बदली। इससे शहर व आसपास के क्षेत्रों में बूंदाबांदी शुरू होने के थोड़ी ही देर में झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। बृहस्पतिवार को शहर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 28 डिग्री पर आ गया।

इस बीच ज़रा सी बारिश ने निगम के कामों की कलाई खुल गयी। मानसून से पूर्व शहर में जलनिकासी की सारी व्यवस्था दुरुस्त करने के दावे के निगम के दावे हवाई साबित हुए। शहर की कई कालोनियों में घुटनों तक पानी भर गया। शहर की सबसे पॉश मानी जाने वाली आवास विकास कालोनी में स्वामी विवेकानंद मार्ग पर गड्ढों में जलभराव होने के कारण कई वाहन सवार चोटिल हो गये।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments