Monday, March 23, 2026
HomeUttarakhandभूखों के लिए अन्नपूर्णा साबित हो रहा है, जागृति संस्थान

भूखों के लिए अन्नपूर्णा साबित हो रहा है, जागृति संस्थान

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। कोरोना के चलते लोगो की रोजी रोटी छीन गयी है, ऐसे में लोगो के सामने भूखे रहने तक कि नौबत आ गयी है। ऐसे समय मे जागृति ट्रस्ट लोगो के लिए अन्नपूर्णा साबित हो रहा है और भूखों का पेट भर रहा है। हर दिन की तरह सोमवार को भी जागृति ट्रस्ट शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर 250 से अधिक लोगो को भोजन कराया।
संस्था ने मानवता का कार्य को जारी रखते हुए सोमवार को शहर के अलग अलग क्षेत्रों में लोगो को भोजन कराया । बता दे कि संस्था जिला अस्पताल से लेकर किसान मैदान और रोडवेज के आसपास के क्षेत्रों में तक लोगो की मदद करती है। जागृति ट्रस्ट के अध्यक्ष ठाकुर अमित राठौर ने बताया कि संस्थान का लक्ष्य है कि कोई व्यक्ति भूखा न सोये जिसके लिए संस्था के सदस्य दिन रात मेहनत करते है। उन्होंने बताया कि कोरोना काल के दोनों लहरों में संस्था ने लोगो की सहायता करने का भरसक प्रयास किया था।अध्यक्ष अमित के मुताबिक इस समय लोगो को मदद की अधिक जरूरत है। जिसके लिए सभी को मदद के लिए हाथ बटाना चाहिए।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments