Tuesday, March 24, 2026
HomeUttarakhandवेटरनरी एसोसिएशन के आह्वान पर मनाया गया काला दिवस

वेटरनरी एसोसिएशन के आह्वान पर मनाया गया काला दिवस

spot_img

भोंपूराम खबरी, पंतनगर। इंडियन वेटरनरी एसोसिएशन के आह्वान बुधवार को काला दिवस मनाया गया। जिसमें वेटरनरी चिकित्सकों व छात्रों ने अपने फेसबुक और व्हाट्सएप स्टेटस पर काला फीता लगाकर विरोध जताया।
दरअसल काला दिवस का आह्वान इंडियन वेटरनरी एसोसिएशन ने आगरा में एक सर्जरी के दौरान एक पशु की मौत के बाद वेटरनरी चिकित्सक के खिलाफ भाजपा सांसद मेनका गांधी ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। जिसका ऑडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ था। जिसको लेकर वेटरनरी चिकित्सकों में काफी रोष है। इसी के क्रम में इंडियन वेटरनरी एसोसिएशन ने बुधवार को देशभर में काला दिवस मनाने का आह्वान किया था। जिसके तहत पंतनगर विश्वविद्यालय के वेटनरी चिकित्सकों एवं छात्रों ने अपने फेसबुक व व्हाट्सएप स्टेटस पर काला फीता लगाकर मेनका गांधी के बयान पर विरोध जताया है। वही विवि के वेटरनरी स्टाफ ने भी अपने हाथ पर काला फीता बांधकर इंडियन वेटरनरी एसोसिएशन के विरोध का समर्थन किया है। इस दौरान वेटरनरी चिकित्सकों ने कहा कि हर चिकित्सक अपने मरीज को बचाने का पूरा ध्यान रखता है। चाहे वह वेटरनरी चिकित्सक ही क्यो न हो। वह भी पशुओं को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करते है। ऐसे में किसी पशु की मौत होने पर जिम्मेदार पदों पर आसीन लोगों का अभद्र बयान देने उचित नहीं है।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments