भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। जागृति संस्थान के मिशन एक करोड़ के तहत जिला पर्यटन अधिकारी पीके गौतम ने अपने आवास और कार्यापाल पर पौधरोपण किया। मिशन के तहत गौतम ने जाग्रति संस्था के सदस्य गगन ग्रोवर के साथ मिलकर कुल पांच पौधे पर्यटन कार्यालय और अपने आवास पर लगाए। मिशन से जुड़ने के साथ पर्यावरण संरक्षण में सहयोग देने के लिए जागृती ट्रस्ट ने आभार जताया।
ज्ञात हो कि मिशन एक करोड़ के तहत जागृति ट्रस्ट ने देशभर में 1 करोड़ पौधे लगाने का बीड़ा उठाया है। जिसमे अबतक जिले भर में 27 हजार से अधिक पौधे लगा लिए गए है। मिशन से जुड़ने के बाद जिला पर्यटन अधिकारी पीके गौतम ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग से निपटने के लिए पौधारोपण काफी आवश्यक है। इससे वर्तमान के साथ भविष्य को भी सुरक्षित रखा जा सकता है। संस्था के अध्यक्ष ठाकुर अमित राठौर ने बताया कि संस्था अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए तेज़ी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि जिला पर्यटन अधिकारी पीके गौतम जैसे अधिकारियों के सहयोग से मिशन को और अधिक बल मिलेगा | अमित राठौर ने बताया कि संस्था समय समय पर शहर के कई क्षेत्रों में पौधरोपण के साथ लोगों से मिशन में सहयोग की अपील भी करती रही है।



