Tuesday, March 24, 2026
HomeUttarakhandपेयजल आपूर्ति को लेकर जल संस्थान के जेई को घेरा

पेयजल आपूर्ति को लेकर जल संस्थान के जेई को घेरा

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। नगर के मुख्य बाज़ार के वाशिंदों को बीते कुछ दिनों से पेयजल की आपूर्ति में आ रही समस्या को लेकर गुरुवार को उद्योग व्यापार मंडल ने जल संस्थान मे कनिष्ठ अभियंता का घेराव कर विरोध जताया। व्यापारियों ने उन्हें अपनी मांग का ज्ञापन सौंपा और तीन दिन मे समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन चेतावनी दी।

उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जुनेजा और महामंत्री हरीश अरोरा के नेतृत्व में जल संस्थान कार्यालय पहुंचे मुख्य बाजार के व्यापारियों और निवासियों का कहना था कि बीते कुछ दिनों से उनके इलाके में पीने के पानी की आपूर्ति बाधित हो रही है। यही नहीं आपूर्ति होने पर नलों से गंदा पानी आता है। कनिष्ठ अभियंता मोहम्मद असीम खान का घेराव करते हुए व्यापारियों ने कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में पानी की आपूर्ति न होने से उन्हें समस्याएं पेश आ रही है। कनिष्ठ अभियंता असीम खान ने स्वीकार किया कि फुटपाथ निर्माण के दौरान कुछ पानी की लाइन टूट गई है,जिससे कभी-कभी गंदा पानी आ जाता है। साथ ही कहा कि मोटर खराबी की वजह से पिछले कुछ दिनों से पेयजल आपूर्ति ठीक से नहीं हुई। व्यापार मंडल ने 3 दिनों का अल्टीमेटम दिया कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जल्स संस्थान कार्यालय पर धरना दिया जाएगा।
खान का घेराव करने वालो में नितिन भल्ला, हरमिंदर भल्ला, चक्षु कुमार, मनीष गोस्वामी, अनिल गोस्वामी, पारस अरोरा, प्रांजल गाबा, सागर छाबड़ा, सोनू चावला, पुरुषोत्तम कुमार आदि साथ थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments