भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन मीना शर्मा ने कहा कि भारत संत महात्माओं ऋषि-मुनियों और देवी देवताओं का देश है और समय-समय पर इन्होंने देश के करोड़ों लोगों का मार्गदर्शन किया है। शर्मा ने कहा कि समाज को इनके बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है तभी देश सुख-समृद्धि, प्रेम और अमन शांति के साथ आगे जा सकेगा।
शर्मा रुद्रपुर पुलिस स्टेशन के सामने संत शिरोमणि कबीर दास के प्रकट उत्सव पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन कर रही थी। इस अवसर पर पहुंचे बड़ी संख्या में लोगों ने भजन कीर्तन किए और संत शिरोमणि कबीरदास को याद किया। यहाँ महंत मिलन दास पुजारी, अमर दास पुजारी, पृथ्वी दास, नत्थू लाल कोली, चंद्रसेन कोली, सिया राम कोली, गब्बर कोली, चंद्रपाल, राममिलन, साधु चरण दास, काशीराम दास, त्रिलोकी दास, राम सिंह, बाबूराम, अनीता, शांति, प्रेमवती, जयंती, हर प्यारी कृष्णा, और कांग्रेस नेता अनिल शर्मा व मोनिका डाली सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।



