भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। पंजाब एंड सिंध बैंक ने अपना 114 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान बैंक व उसके समस्त कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य के लिए प्रार्थना की गयी।
स्थापना दिवस के अवसर पर बैंक में अरदास आयोजित की गयी। इस दौरान हुए पाठ व भोग के कार्यक्रम में बैंक के चीफ मैनेजर ज्ञानचंद और मैनेजर जयंत कुमार साहू सहित बैंक का पूरा स्टाफ मौजूद रहा। यहां पहुंचे बैंक के ग्राहकों को बैंक द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लोन स्कीम जैसे व्यापार, खेती और विशेष पेंशनर्स के लिए स्कीमों के बारे में जानकारियां दी गयी। चीफ मैनेजर ज्ञानचंद ने सभी स्टाफ सदस्यों को बैंक के स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि स्टाफ को अपना कार्य पूरी मेहनत और लगन के साथ करना है। बैंक में आए ग्राहकों की परेशानियों का पूरा ध्यान रखना है। बैंक के किसी भी ग्राहक को बैंक के कार्य को लेकर कोई असुविधा न उठानी पड़े। बैंक के अंदर सभी कर्मियों को हर समय बैंक के ग्राहकों के काम के लिए तैयार रहना है।
उन्होंने बताया कि उन्होंने बताया कि बैंक समय-समय पर अपने ग्राहकों के लिए विभिन्न योजनाएं लेकर आता है। इस मौके पर ग्राहकों को भी मिठाइयां बांटी गई और बैंक के इतिहास के बारे में उपस्थित ग्राहकों को अवगत कराया गया और ग्राहकों को बैंक से जुड़े रहने के लिए ग्राहकों का धन्यवाद किया। इस दौरान सरकार द्वारा चलाई जा रही वित्तीय कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी।



