विक्रम केसरी,भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र उधमसिंह नगर द्वारा तीन दिव्यांग जन को सहायक उपकरण वितरित किया गए। जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र उधमसिंह नगर के नोडल अधिकारी सतीश कुमार चौहान ने बताया कि शुक्रवार को तारा दत्त निवासी गूलरभोज के दिव्यांग जन ने जिला दिव्यांग हेल्पलाइन पर बताया कि उन्हें कान की मशीन की आवश्यकता है। जिसके बाद उन्हें तत्काल केंद्र में बुलाकर हियरिंग ऐड दिया गया। इसके अलावा दिव्यांग ओमप्रकाश निवासी सितारगंज ने ट्राई साइकिल के लिये दिव्यांग हेल्पलाइन पर संपर्क किया और केंद्र द्वारा उन्हें ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई। इसी तरह काशीपुर चीनी मिल में एक व्हील चेयर भी उपलब्ध कराई। इस मौके पर अनमोल फाउंडेशन के सलाहकार पीसी जोशी, जीडीडीआरसी के स्टाफ मीनाक्षी चौहान, पारस बोरा ,पारुल आदि उपस्थित रहे।
जिला पुनर्वास केंद्र ने तीन दिव्यांगों को दिए सहायता उपकरण
RELATED ARTICLES



