Tuesday, March 24, 2026
HomeUttarakhandचन्द्रकला राय दोबारा बनी महिला राइजिंग फाउंडेशन की अध्यक्षा

चन्द्रकला राय दोबारा बनी महिला राइजिंग फाउंडेशन की अध्यक्षा

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। महिलाओं व बालिकाओं के क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से कार्य कर रही महिला राइजिंग फाउंडेशन की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए चन्द्रकला राय को दोबारा अध्यक्ष बनाया गया है। वही मीनू जोशी को सचिव तथा दीपा राय को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा बारह अन्य महिलाओं को कार्यकारणी में शामिल किया गया है।
महिला राइजिंग फाउंडेशन की बैठक में सर्वसम्मति से तीलू रौतेली पुरुस्कार से संमानित चन्द्रकला राय को दोबारा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौपी गई है। जबकि मीनू जोशी को दोबारा सचिव बनाया गया है। दीपा राय को कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुमन मिश्रा व उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी पिंकी तिवारी को दी गयी है। उपसचिव के रूप में नीलम काण्डपाल और कानूनी सलाहकार के रूप में एडवोकेट प्रिया गौतम कार्य करेंगी। वही एकता यादव, सोनम, सुमन तिवारी, रुनु शर्मा व कंचन को कार्यकारणी सदस्य बनाया गया है।
नवनिर्वाचित महिला अध्यक्ष राय ने बताया कि भविष्य में फाउंडेशन ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं व बालिकाओं को मासिक धर्म के प्रति जागरूक करने और आत्मरक्षा व अन्य अभियान चलाएंगी।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments