विक्रम केशरी,भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। गर्मी के मौसम में वातावरण में कीड़े मकोडों की संख्या बढ़ने लगती है। जिसके लिए शहर के अलग-अलग क्षेत्रो में नगर निगम द्वारा कीटनाशक का छिड़काव किया जा रहा है। जिसके अंर्तगत डेंगू, मलेरिया के साथ सप्ताह में दो बार कोरोना नियंत्रण के लिए छिड़काव भी किया जा रहा है।
कोरोना के दौरान भी नगर निगम द्वारा पूरे नगर में सेनेटाईजेसन किया जाता रहा है। वही वर्तमान में भी नगर में छिड़काव की प्रक्रिया बदस्तूर जारी है। जिसके तहत सप्ताह में दो बार सेनेटाइजेशन भी किया जा रहा है। सहायक नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी ने बताया कि डेंगू , मलेरिया के साथ कोरोना से बचाव के लिए समय-समय पर संपूर्ण शहर में स्प्रे किया जा जीटी है। उन्होंने कहा कि शनिवार को वार्ड क्रमांक 2 और 35 में स्प्रे किया गया और वार्ड संख्या 32 में डबल बैरर फॉगिंग की गई। वही सफाई नायको को भी पिट्ठु मशीनों से सभी वार्डो में छिड़काव के लिए कहा गया है।
शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में किया जा रहा है कीटनाशक का छिड़काव
RELATED ARTICLES



