भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन मीना शर्मा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमरनाथ जैन के साथ शहर की कई मलिन बस्तियों में पहुंचकर निर्धन और बेसहारा लोगों को राशन किट वितरित की। शर्मा ने कहा कि कोरोना के इस संकट काल में उनका अभियान आगे भी जारी रहेगा।
इससे पूर्व शर्मा और जैन किच्छा बाईपास रोड स्थित भारतीय खाद्य निगम के सामने खाली मैदान में झोपड़ी डालकर रह रहे दर्जनों निर्धन परिवारों से मिले और उन्हें राशन किट प्रदान की। इसके बाद दोनों नैनीताल दिल्ली हाईवे पर जल संस्थान के निकट दर्जनों बंजारों से मिले उन्हें भी राशन किट दी। बाद में इसके बाद सिब्बल सिनेमा के सामने पड़ी खाली भूमि पर रह रहे निर्धन और बेसहारा लोगों को भी राशन भेंट किया। शर्मा ने कहा कि गरीबों और जरूरतमंदों को मदद देने का उनका प्रयास अनवरत जारी रहेगा। इस दौरान कांग्रेस नेता अनिल शर्मा, रवि, अजय, संजीव, कमलेश आदि साथ थे।



