Tuesday, March 24, 2026
HomeUttarakhandकांग्रेसियों ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

कांग्रेसियों ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वान पर महानगर कांग्रेस कमेटी ने बाटा चौक पर हरिद्वार में हुए कोरोना जांच के महाघोटाले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। कांग्रेसियों ने स्थानीय स्तर पर भाजपा नेताओं द्वारा नजूल भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग करी। इनको लेकर भारी नारेबाजी के बीच प्रदेश की भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया।

इस मौके पर महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि भाजपा की सरकार भ्रष्टाचार में पूरी तरह से डूबी हुई है। हरिद्वार में महाकुंभ की आड़ में कोरोना जांच घोटाले में सरकार के अधिकारी व सफेदपोश नेता भी शामिल है। जिसकी वजह से प्रदेश सरकार लीपापोती करने पर तुली हुई है। कांग्रेस पार्टी इस घटना की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करती है। तनेजा ने कहा कि नगर में शैलजा फार्म की नजूल भूमि पर भाजपा के कुछ नेता अपने संरक्षण में अवैध कब्जा करा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी द्वारा 6 माह पूर्व भी इस अवैध कब्जे की शिकायत नगर निगम व प्रशासन को की गई थी। अब भी अगर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं की गई तो कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरने को मजबूर होगी। इसके बाद प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया गया।

इस दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष अरुण पांडे, कांग्रेस महामंत्री राजीव कामरा, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, नवनिर्वाचित महासचिव सौरभ राज बेहड़, पार्षद मोहन खेड़ा, सुरेश गौरी, रमेश कालड़ा, मोहन कुमार, कैलाश राठौर, एनएसयूआई अध्यक्ष चेतन भट्ट, प्रदेश सचिव नंदलाल प्रसाद, युवा प्रदेश सचिव किशोर कुमार, चंद्रशेखर मिश्रा, खगोपति बिश्वास, मानस बैरागी, नवकुमार शर्मा, प्रकाश माली, राम प्रसाद, जमुना कोली, संजू कुमार, गौरव कुमार, विमल घरामी, सुजीत मजूमदार आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments