भोंपूराम खबरी, रूद्रपुर। ग्राम कीरतपुर की एकता विहार कॉलोनी में विधायक राजकुमार ठुकराल ने कॉलोनी वासियों को कोविड-19 के बचाव के लिए आयुष किट वितरित की। इस दौरान विधायक ठुकराल ने कहा कि कोरोना से सावधानी ही बचाव है। कहा कि प्रदेश सरकार ने लोगों को इम्यूनिटी बढ़ाने हेतु निःशुल्क कोरोना किट देने की व्यवस्था की है एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व का सबसे बड़ा निःशुल्क वैक्सीनेशन का कार्य देश में चल रहा है। कहा कि हमें वैक्सीन के प्रति जागरूक होना है और दूसरों को भी करना है। उन्होने सभी से कोरोना वैक्सीन लगवाने का आह्वान भी किया। इस दौरान संजय ठुकराल, ग्राम प्रधान निर्मला सिंह, मुरली सिंह, दल शेर सिंह, दीपक कुमार वर्मा, दीपक शर्मा, आशीष राणा, ऋषि पाल, भीम सिंह रावत, सत्यवान सिंह, संदीप कुमार, राकेश कुमार, राजीव कुमार, सूरज बिष्ट, रितु, पूजा वर्मा, ममता देवी, सीमा देवी, कुसुम देवी गौतम बहादुर आदि लोग उपस्थित थे।
ग्राम कीरतपुर में विधायक ने किया आयुष किट का वितरण
RELATED ARTICLES



