Tuesday, March 24, 2026
HomeUttarakhandजरूरतमंदों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित

जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित

spot_img

भोंपूराम खबरी रुद्रपुर। विधायक राजकुमार ठुकराल ने अपने निवास पर निर्धन जरूरतमंद परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत आर्थिक सहायता के चेकों का वितरण किया। इस दौरान विधायक ठुकराल ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है। गरीब जरूरतमंदों को मुख्यमंत्री राहत कोष से हरसंभव मदद उपलब्ध कराने के लिए वह सदैव प्रयासरत रहे हैं आगे भी जरूरतमंदों के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी।

उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से गरीब और दबे कुचले वर्ग के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इस दौरान विपिन शर्मा बिट्टू, आनन्द शर्मा, बंटी कोली, महेश कोली, प्रेमा साधू शरण, बबिता देवी, जानकी देवी, सरस्वती राय, रामकली, ओमप्रकाश, केसरी लाल, समीर अधिकारी, बलविन्दर सिंह, राम बहादुर आदि समेत कई लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments