Tuesday, March 24, 2026
HomeUttarakhandअघोषित बिजली कटौती व लो वोल्टेज के संबंध में कांग्रेसियों ने दिया...

अघोषित बिजली कटौती व लो वोल्टेज के संबंध में कांग्रेसियों ने दिया मटकोटा पावर हाऊस पर धरना

spot_img

विक्रम केशरी,भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। पिछले एक सप्ताह से अघोषित बिजली कटौती व लो वोल्टेज की समस्या को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेसियों ने मटकोटा पावर हाउस पर धरना दिया और नारेबाजी की। साथ ही समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि छत्तरपुर, धर्मपुर, जयनगर, डिवाइन सिटी, उत्तरायणी विहार, दुर्गा एम्पायर, बिनसर विला, द्वारिका एन्क्लेव आदि क्षेत्रों में पिछले एक सप्ताह से अघोषित बिजली कटौती व लो वोल्टेज से क्षेत्रवासी व स्कूली बच्चे त्रस्त है। जिससे क्षेत्र की जनता में काफी आक्रोश है। लोगो की समस्या को देखते हुए विद्युत विभाग विद्युत व्यवस्था को शीघ्र ही व्यवस्थित करें।
महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि उक्त क्षेत्र के लोगो को इस भीषण गर्मी में चरमराई विद्यत व्यवस्था से काफी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। कहा कि इस समय बच्चे आनलाइन क्लास ले रहे है वही किसान धान की बुआई कर रहा है। ऐसे में विद्युत व्यवस्था ठीक नहीं होने से लोगो को दिक्कत हो रही है। वही कोरोना काल में लगे लॉकडाउन के इतने बाद बाजार खुला है लेकिन बिजली नही होने से इलेक्ट्रॉनिक कांटो से तौल नही हो पा रही है, जिससे व्यापारी में रोष है। कहा कि भाजपा सरकार में सरकारी अफसर बेलगाम हो चुके है। उन्हे जनता से कोई मतलब नहीं है। कांग्रेस पार्टी आम जनता के साथ हमेशा खड़ी रही है और आज भी खड़ी है। अगर विद्युत व्यवस्था शीघ्र ठीक नही हुई तो एक सप्ताहर बाद विद्युत विभाग के खिलाफ जन आंदोलन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी।
कांग्रेस की वरिष्ठ महिला उपाध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा कि अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं परेशान है। बिजली नही होने से खाना बनाने, घर की सफाई करने इत्यादि में उन्हे परेशानी हो रही है। धरना स्थल पर विद्युत विभाग के एसडीओ अंशुल मदान ने पहुंचकर शीघ्र ही विद्युत व्यवस्था ठीक करने का आश्वासन दिया।
इस दौरान, नीमा पाण्डे, मोहन खेड़ा, किशोर हालदार, अरूण पाण्डे, साहब सिंह, गीता तिवारी, राधा बोरा, रेखा देवपा, विक्की सिंह, तुलविंदर सिंह, रामदयाल सिहं, नवल काण्डपाल, गोपेश तिवारी, अनिल शर्मा, मंगल सिंह, गोपाल ठाकुर, सुमन पंत, बाबू विश्वकर्मा, कृपाल शाह, मान सिंह, चंदन सिंह आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments