Wednesday, March 25, 2026
HomeUttarakhandबढ़ती गर्मी में जिला अस्पताल के डॉक्टरो का चढ़ रहा पारा

बढ़ती गर्मी में जिला अस्पताल के डॉक्टरो का चढ़ रहा पारा

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। बीते कई दिनों से बढ़ती गर्मी में जवाहर लाल नेहरू अस्पताल के डॉक्टरों के पारे भी चढ़े हुए हैं। जिसका खामियाजा हैरान परेशान मरीजों को उठाना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में इलाज कराने आये मरीजो को स्वास्थ्य की समस्या के साथ डॉक्टरों के गुस्से का खामियाजा भी उठाना पड़ा। बहन की दवा लेने आई बीना ने बताया कि कुछ लोगो से बात करते वक़्त अचानक से डॉक्टर का पारा चढ़ गया, सलाह मांगने महिला के जानकारी मांगने पर डॉ ने झल्ला के उसे बाहर जाने को कह दिया साथ ही उसे कमरे की सार्वजनिक न होने की बात भी कह दी। बाहर खड़े अन्य मरीजो ने बताया कि अस्पताल में मरीजो के साथ यही बर्ताव किया जाता रहा है। लोगो ने बताया कि सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों का देरी से आना और अपने कार्यालय में व्यक्तिगत कामो के लिए समय देने वाले डॉक्टरों का मरीजो के साथ रवैया बेहद अफ़सोसजनक है। बता दे कि कोरोना की दूसरी लहर के समय भी जिला अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों पर मरीजो और उनके परिजनों से अपमानजनक रवैया का आरोप लगाया जा चुका है।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments