Wednesday, March 25, 2026
HomeUttarakhandचोरो ने बनाया पूर्व फौजी के घर को निशाना, लाखो रूपए का...

चोरो ने बनाया पूर्व फौजी के घर को निशाना, लाखो रूपए का सामान चुराकर हुए फरार

spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। थाना पंतनगर क्षेत्र में चोरो ने पूर्व फौजी के घर को निशाना बनाते हुए लाखो रूपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की जानकारी परिवार के लोगो को सुबह उठने पर हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोरी की जानकारी लेते हुए घटना स्थल का निरीक्षण किया। वही चोरो की तलाश में पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगालने शुरू कर दिये है। चोरी की तहरीर परिवारवालो ने पुलिस को सौंप दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने चोरो की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार थाना पंतनगर के छतरपुर में नॉर्थ पाइंट सिटी कॉलोनी में पूर्व फौजी धन बहादुर परिवार संग रहते है और एक बैंक में सिक्योरिटी में तैनात है। रोजना की तरह शनिवार को भी परिवार के लोग खाना खाकर सो गये। जिसमें से धन बहादुर अपने बड़ै बेटे आकाश के साथ मकान की छत पर सो रहे थे और पत्नी छोटे बेटे के साथ कमरे में सो रही थी। देर रात चोर बाथरूम की छत के सहारे घर के भीतर घुस गए। उसके बाद उन्होने अलमारी में रखे सोने के जेवर जिनमें गले का हार, टॉप्स, मंगलसूत्र, झुमके, गले का पेंडल, तीन अंगूठी व हाथ के कड़े व दस हजार रूपए की नकदी चुरा ली। चोरी की जानकारी परिवारवालो को सुबह छह बजे उठने पर हुई। सुबह उन्हेे अलमारी खुली हुई और उसका सारा सामान बिखरा हुआ मिला। जिसे देख उनके होश उड़ गये। आनन-फानन में चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और चोरो की तलाश में आसपास के सीसीटीवी खंगाले। परिवारवालो ंका कहना है कि उन्हेे चोरो की घर में घुसने व चोरी करने की आहट तक नहीं हुई। उनकी आंख सुबह ही खुली है। वही चोरी हुए सामान की कीमत करीब 8 से 10 लाख रूपए बताई जा रही है। मामले की तहरीर पुलिस को सौंप दी गई है।
सीओ पंतनगर आशीष भारद्वाज ने बताया कि परिवारवालो से अन्य जानकारी भी जुटाई जा रही है। वही चोरो की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments