Wednesday, March 25, 2026
HomeUttarakhandग्राम गडरिया की 6 गरीब लड़कियों को सहजयोग ट्रस्ट

ग्राम गडरिया की 6 गरीब लड़कियों को सहजयोग ट्रस्ट

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। ग्राम गडरिया बाग गोकुल नगर की 6 गरीब लड़कियों को सहजयोग ट्रस्ट एनजीओ निर्मल प्रेम आश्रम ग्रेटर नोएडा ने गोद लिया है। जिनकी पढ़ाई से लेकर समस्त जिम्मेदारी एनजीओ वहन करेगा।
सहज योग उत्तराखंड राज्य समन्वयक धर्मेंद्र बसेड़ा ने बताया कि सहयोग संस्था पिता श्री निर्मला देवी ने 27 मार्च 2003 में ग्रेटर नोएडा में एनजीओ निर्मल प्रेम आश्रम की स्थापना की थी। जिसके अंतर्गत गरीब अनाथ व विधवा महिलाओं को रहने की सुविधा रखी गयी। जहाँ पर लड़कियों की पढ़ाई से लेकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया जाता है। बताय कि देवी कवच अभियान के तहत सहजयोग में राज्य में सहजयोग से जुड़ी सात महिलाओं को यह जिम्मेदारी सौंपी है, जो सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर ऐसी छात्राओं को चिंहित करेंगे और एनजीओ निर्मल प्रेम आश्रम में प्रवेश दिलाने का कार्य भी करेंगे। जिसके तहत ग्राम गडरिया की 6 निर्धन लड़कियों को आश्रम ने गोद लिया है। बताया कि निर्मल प्रेमाश्रम को 18 साल पूर्ण हो चुके हैं जहां पर हजारों अनाथ बच्चों व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा चुका है।
इस मौके पर सहज योग उत्तराखंड स्टेट समन्वयक धर्मेंद्र बसेड़ा, जिला समन्वयक सुरेंद्र रहेजा, बिशना साह, सुनीता सिंह, विजय, शिवानी, प्रभावती, रीता, रुचि सक्सैना आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments