Wednesday, March 25, 2026
HomeUttarakhandरुद्रपुर में नहीं हो रहा कोविड प्रोटोकॉल का पालन

रुद्रपुर में नहीं हो रहा कोविड प्रोटोकॉल का पालन

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। नगर में व्यापारियों द्वारा खुलेआम कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया जा रहा है। शासन-प्रशासन के सख्त दिशा-निर्देश के बावजूद दुकानें सात बजे के बाद तक खुल रही हैं। तय सीमा से अधिक समय तक बाजार खुलने से लोग भी कोविड के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। सामाजिक दूरी के नियम का अनुपालन न करने के साथ ही लोग मास्क भी नहीं लगा रहे हैं।

शासन द्वारा कोविड कर्फ्यू बीस जुलाई तक बढ़ाये जाने के साथ ही गाइडलाइन में भी ढील दी गयी है। इसमें साप्ताहिक बंदी के तहत ही हर शहर का बाजार बंद रहेगा। साथ ही छह कार्य दिवस पर बाजार सुबह आठ बजे से शाम सात बजे तक खोलने की अनुमति दी गयी है। लेकिन शहर में अधिकांश दुकानदार इस गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। मुख्य बाजार सहित आवास विकास, गल्ला मंडी, मॉडल कालोनी, रम्पुरा आदि तमाम क्षेत्रों में व्यापारी सात बजे के बाद भी अपने प्रतिष्ठान खोल रहे हैं। यहाँ पुलिस की कार्यशैली भी समझ से प्रे है जो इन दुकानदारों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

इस मामले में व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि उनके संज्ञान में आया है कि कुछ दुकानदार देर शाम तक अपने प्रतिष्ठान खोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोविड प्रोटोकॉल के सख्ती से पालन के लिए वह शहर के व्यापारियों ने सोशल मीडिया समूहों में संदेश भेजेंगे जिससे लापरवाही भारी न पड़े।

वहीं सीओ सिटी मनोज कुमार ने कहा कि शाम को पुलिस चेकिंग अभियान चला रही है। मास्क न पहनने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई भी की जा रही है। अब दुकानदारों के तय समय सीमा से अधिक समय तक प्रतिष्ठान खोलने पर चालान किये जायेंगे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments