Wednesday, March 25, 2026
HomeUttarakhandरुद्रपुर राइजिंग फाउंडेशन ने किया पौधरोपण

रुद्रपुर राइजिंग फाउंडेशन ने किया पौधरोपण

spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। हरेला पर्व पर रुद्रपुर राइजिंग फाउंडेशन ने एलायंस सिटी वन कालोनी में विभिन्न प्रजातियों के 40 पौधे लगाए। इन पौधों के संरक्षण व रखरखाव की जिम्मेदारी कालोनी वासियों ने ली है। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया।

एलायंस सिटी वन कालोनी के शहीद भगत सिंह पार्क में फाउंडेशन की टीम ने नीम, गुलमोहर, फाइकस आदि प्रजातियों के करीब 40 पौधे रोपे। फाउंडेशन अध्यक्ष विजय आहूजा ने कहा कि
जीवन बचाने के लिए पौधारोपण जितना जरूरी है उतना ही जरूरी इनका संरक्षण भी है। यदि लोग पर्यावरण संरक्षण के लिए सजग नहीं रहेंगे तो पृथ्वी पर जीवन का बचना बहुत मुश्किल हो जाएगा। कॉलोनी सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज ने कहा कि वर्तमान में पर्यावरण सुधारने के लिए पौधारोपण करना जरूरी है। इस में प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता जरूरी है। इस अवसर पर एस के सिंह, अरुण चुघ, रविन्द्र कुमार, मोहन राम, आलोक जैन, मोहन उपाध्याय, विनीत पाठक, आलोक राय, कैलाश, हरजिंदर सिंह, अजय कुमार, राजेश पाल, चन्द्रकला राय, सुमन मिश्रा, मीनू जोशी, नीलम काण्डपाल, अनिता मिश्रा, गीता सक्सेना, दीपा राय, एकता यादव, मैरी थापा, सोनम सिंह आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments