भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। पर्यावरण को समर्पित हरेला पर्व के अवसर पर जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने कलक्टेªट परिसर में वृक्षा रोपण कर जनपद वासियों को हरेला पर्व की शुभकामनायें व बधाई दी। उन्होने कहा कि हमे प्रकृति को संजो कर रखना चाहिये, प्रकृति से ही हमारा जीवन सुरक्षित है। हमे आज संकल्प लेना होगा कि हमने जो पौधा लगाया है उन सभी पौधो को जीवित रखना हमारा दायित्व है। उन्होने कहा कि जिस तरह से दिन प्रतिदिन पानी का जल स्तर कम होता जा रहा है वह एक चिंता का विषय है इस लिये हमे पानी, पर्यावरण को बचाना होगा जिसके लिये अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की आवश्यकता है ताकि आने वाली पीढि को पानी व ऑक्सीजन की कमी से न जुझना पडे।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी उत्तम सिंह चैहान, जगदीश चन्द्र काण्डपाल, ओसी एनएस नबियाल, मुक्ता मिश्रा, संयुक्त मजिस्टेªट विशाल मिश्रा, वन विभाग के अधिकारियो ने वृक्षारोपण कर अपने-अपने विचार रखे।
उधर अपर जिला सूचना अधिकारी केएल टम्टा व मीडिया बन्धुओ एवं सूचना विभाग के समस्त स्टाफ द्वारा पुराना जिला सूचना कार्यालय संजय नगर खेडा परिसर में 100 वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षित करने का संकल्प लिया गया।
उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर ऊधमसिंहनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुँवर द्वारा पुलिस लाईन रुद्रपुर में पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा विभिन्न प्रकार की प्रजाति के फलदार वृक्ष लगाए गए और वृक्षों को हरा भरा रखने का प्रण लिया गया। इस अवसर पर एसपी सिटी ममता वोहरा, एसपी क्राइम मिथिलेश सिंह, सीओ सिटी अमित कुमार, सीओ यातायात भुपेन्द्र सिंह भंडारी, सीओ पंतनगर/दिनेशपुर आशीष भारद्वाज, पीआरओ अनिल उपाध्याय एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
हमे प्रकृति को संजो कर रखना चाहिये, प्रकृति से ही हमारा जीवन सुरक्षित है: जिलाधिकारी
RELATED ARTICLES



