Wednesday, March 25, 2026
HomeUttarakhandभाजपा नेता चुघ ने सीएम को सौंपा ज्ञापन

भाजपा नेता चुघ ने सीएम को सौंपा ज्ञापन

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को शहरी क्षेत्र में शामिल हुए गाँवो को प्रधानमंत्री भू स्वामित्व योजना अंतर्गत भूरारानी, फुलसुगी, फुलसूंगा, बिगवाड़ा, फौजी मटकोटा, फाजलपुर महरौला, रुद्रपुर देहात के हजारों परिवारो को मालिकाना हक प्रदान
किये जाने हेतु ज्ञापन सौंपाl

मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन में चुघ ने अवगत कराया कि 2018 में नगर निगम की सीमा विस्तार के उपरांत यह गाँव शहरी क्षेत्र में शामिल हो गए जिस कारण यहाँ के परिवार प्रधानमंत्री भू स्वामित्व योजना के लाभ से वंचित हैं। चुघ ने कहा कि इस तरह के उदाहरण पूरे उत्तराखंड राज्य में हैं। अतः व्यापक हित को देखते हुए राज्य बनने से अब तक जो भी ग्रामीण क्षेत्र शहरी क्षेत्रों में शामिल हुए हैं वहाँ के परिवारों को भी अपने घर का मालिकाना हक मिले। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आश्वस्त किया कि सभी पहलुओं को देखते हुए सरकार आवश्यक कार्यवाही करेगी और जो भी राज्य के नागरिकों के हित में होगा सरकार हर वो निर्णय लेगी l
इस दौरान भारत भूषण चुघ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया l

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments