Wednesday, March 25, 2026
HomeUttarakhandगंदगी से बजबजा रहा शहर, लोगों की परेशानी बढ़ी

गंदगी से बजबजा रहा शहर, लोगों की परेशानी बढ़ी

spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। नगर निगम के सफाई कर्मियों की हड़ताल से शहर में हर जगह गंदगी फली हुई है। इससे लोगों में डेंगू और मलेरिया फैलने की आशंका बनी हुई है। अभी कोरोना का प्रकोप भी बमुश्किल कम हुआ है। अलग-अलग इलाकों में जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा हुआ है।

इसके अलावा सड़क पर बीचोबीच पड़े कूड़े से जाम की स्थिति भी हो रही है और आम लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आवास विकास बीएचईएल सड़क के दुकानदारों का कहना है कि शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह फेल हो गई है। शहर में हर तरफ गंदगी के ढेर लगे हैं। सिविल लाइन्स, कल्याणी व्यू, काशीपुर बाईपास, गल्ला मंडी, सब्जी मंडी, घास मंडी, मुख्य बाजार पर जगह-जगह कूड़े का ढेर लगने से लोगों को आने-जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

देवभूमि सफाई कर्मचारी संगठन के बैनर तले नगर निगम के पर्यावरण मित्र 19 जुलाई से हड़ताल पर डटे हुए हैं। जिस कारण शहर में जगह-जगह रखे गए कूड़ा डंप स्थान तो भर ही चुके हैं। बल्कि अब तो लोग भी अपने घरों की गंदगी पास के नालों और गली में फेंकने लगे हैं। जबकि सार्वजनिक जगहों पर तो कढ़े के बड़े-बड़े ढेर नजर आने लगे हैं। जिस कारण जहां कूड़े से उठने वाली बदबू लोगों को परेशान करने लगी है। वहीं कूड़े के ढेरों पर मंडरा रहे बेसहारा मवेशी भोजन के लिए आपस में लड़ते हुए वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। शहर में रोजाना ही 25 मीट्रिक टन से अधिक कूड़ा जमा हो रहा है।

सब्जी मंडी में गंदगी के ढेर लगे होने से लोग परेशान हैं। सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं, इसलिए यहां पर सफाई नहीं हो रही। इसके अलावा रेहड़ी वाले खराब सब्जी को सड़क पर फेंक देते हैं। सुबह से शाम तक गली और खराब सब्जियों को सड़क पर फेंक दिया जाता है। इससे सब्जी मंडी परिसर में गंदगी का ढेर लगा है। सुक्खा, विजय कुमार, हरबंस लाल ने बताया कि मंडी में गंदगी के चलते सभी को परेशानी हो रही है। यहां की सड़क पर कीचड़ होने से लोगों के फिसलने का भी डर बना रहता है। मंडी में गंदगी रेहड़ी वालों की वजह से ही होती है। रेहड़ी वाले सब्जियों के पत्ते साथ खराब सब्जियां सड़क पर ही फेंक देते हैं।

वहीं इस बारे में नगर निगम के सहायक आयुक्त दीपक गोस्वामी से कई बार प्रयास के बावजूद संपर्क नहीं हो सका।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments