Wednesday, March 25, 2026
HomeUttarakhandपुलिस परिवार की महिलाओं ने दिया धरना

पुलिस परिवार की महिलाओं ने दिया धरना

spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। पुलिसकर्मियों के परिजनों ने एसएसपी की अपील को दरकिनार करके रविवार को अंबेडकर पार्क में धरना दिया। महिलाएं पुलिसकर्मियों को 4600 रुपये ग्रेड पे की मांग कर रहीं थीं। विधायक राजकुमार ठुकराल ने मौके पर पहुंचकर पुलिसकर्मियों के परिवारों को यह कह कर मनाने की कोशिश की कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनकी मांग से सहमत हैं और जल्दी ही इस मामले का पटाक्षेप होगा।

गौरतलब है कि कल एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने एक वीडियो के माध्यम से पुलिसकर्मियों के परिवारों से धरना प्रदर्शन न करने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा कि शासन इस पर विचार कर रहा है। लिहाजा ऐसा कोई कार्य न किया जाए जिससे किसी को नुकसान हो।

एसएसपी की अपील को खारिज कर पुलिस कर्मियों के परिवार की महिलाएं हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर अंबेडकर पार्क में एकत्रित हुई। यहाँ उन्होंने धरना दिया। इस दौरान विधायक राजकुमार ठुकराल ने वहां पहुंच कर कहा कि पुलिस परिवार के मुखिया डीजीपी अशोक कुमार भी 4600 रुपए ग्रेड पे करने की पैरवी कर रहे हैं। बताया कि सरकार ने भी उनकी मांग को गंभीरता से लिया है और एक कमेटी गठित की है। उन्होंने खुद मुख्यमंत्री से बात की है और मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है कि सरकार शीघ्र इस मामले का समाधान कर देगी। इस दौरान महिलाओं ने अपनी मांग के समर्थन में ज्ञापन भेजा।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments