भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। कोरोना की दूसरी लहर के धीमी पड़ने के साथ सरकार ने रेल की सुविधा फिर से शुरू कर दी है। बता दें कि कोरोना के चलते रुद्रपुर से छह में से तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन किया जा रहा था। कोरोना की रफ़्तार थमते ही सभी ट्रेनों का संचालन शुरू करा दिया गया था। हालांकि रेलवे ने राज्य सरकार को स्वास्थ्य विभाग के जरिये आने जाने वाले यात्रियों की कोरोना जांच करने की जिम्मेदारी दी। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग से जानकारी लेने पर संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं होना विभाग की विफलता का प्रतीक है।
रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पर रोजाना सैकड़ों लोगों की आवाजाही रहती है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल तक के यात्रियों की आवाजाही होने के कारण आवश्यक हो जाता है कि यात्रियों की जांच हो। जानकारी मांगने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देवेंद्र पंचपाल ने बताया कि इस संबंध में सभी जानकारियाँ अपर मुख्य चिकित्सा डॉ अविनाश खन्ना के पास मौजूद है। कई प्रयासों के बाद भी डॉ मलिक ने कोई जवाब नहीं दिया। स्पष्ट है कि स्वास्थ्य विभाग की बेपरवाही और अधिकारियों की लापरवाही चरम पर है। इसके चलते प्रदेश की जनता पर कोरोना की तीसरी लहर का खतरा मंडरा रहा है।



