भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। अग्रवाल सभा की 2021-23 की कार्यकारिणी के चुनाव में गौतम रूंगटा अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए है। महामंत्री पद पर कुशल अग्रवाल ने जीत हासिल की।
जानकारी देते हुए अग्र समाज के वरिष्ठ सदस्य विजय भूषण गर्ग ने बताया कि कुल 345 लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबले में गौतम रूंगटा को 175, बलराम अग्रवाल को 160 और मोहन मित्तल को 10 मत प्राप्त हुए। महामंत्री पद पर सीधे संघर्ष में कुशल अग्रवाल को 185 और संजय गुप्ता को 154 मत प्राप्त हुए। महामंत्री पद के चुनाव में 6 मत निरस्त हुए।



