Wednesday, March 25, 2026
HomeUttarakhandठुकराल ने किया सीसी सड़क का लोकार्पण

ठुकराल ने किया सीसी सड़क का लोकार्पण

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। विधायक राजकुमार ठुकराल ने वार्ड नं 7 आजाद नगर में सीसी सड़क निर्माण का लोकार्पण किया। इस दौरान वार्ड वासियों ने विधायक ठुकराल का जोरदार स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नत्थूलाल राठौर ने की।

लोगों को सम्बोधित करते हुए विधायक ठुकराल ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र के अन्य विकास कार्यों को भी जल्द पूरा कराया जायेगा। ठुकराल ने कहा कि जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्य धरातल पर उतारे जा रहे हैं। रूद्रपुर विधानसभा को माॅडल के रूप में विकसित करने के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। वर्तमान में कई सड़कों का निर्माण पूरा हो चुका है। अभी कई और सड़कों का निर्माण होना हुआ है। प्रदेश में नये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में क्षेत्र में विकास का पहिया ओर तेजी से घूमेगा। उन्होंने कहा कि रूके हुए विकास कार्यों को जल्द पूरा कराया जायेगा। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि राजेश ग्रोवर, आनन्द शर्मा, विपिन शर्मा, बंटी कोली, परवेज मौर्या, राजीव मौर्या, छेदा लाल गंगवार, छेदा लाल राठौर, जेपी गंगवार, लाल सिंह श्रीवास्तव, मोनू चन्द्रा, गिरधारी लाल राठोर, नत्थू लाल राठौर, डी के गंगवार, घनश्याम मौर्या, रमेश मौर्या, रतन लाल, कैलाश राठौर, ममता राठोर, प्रदीप राठौर, धर्मेन्द्र राठौर, राधेश शर्मा, शेर सिंह राठौर आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments