Wednesday, March 25, 2026
HomeUttarakhandजिले में बढ़ाई जाएगी कोरोना जांच के लिए सैंपलिंग

जिले में बढ़ाई जाएगी कोरोना जांच के लिए सैंपलिंग

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। कोरोना की दूसरी लहर की गति धीमी पड़ने और मामले कम आने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के पास कोरोना जांच के लिए आने वालों की संख्या घटा गयी थी। मगर बीते कुछ दिनों से कई राज्यों में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक बार फिर बढ़ने लगी है। जिसे कोरोना की तीसरी लहर के रूप में देखा जा रहा है। इस पर जिला स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बरतते हुए जल्द ही सैम्पलिंग की संख्या बढ़ाने की बात कही है। हालांकि राहत की बात यह है कि जिले में कोरोना के मामलों में लगातार कमी आ रही है।

कोरोना के गति थमने के बाद भी देश में रोजाना हज़ारो मामले कोरोना संक्रमितों के सामने आये है। जिसके चलते जिला स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना जांच की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है | मुख्या चिकित्सा अधिकारी डॉ देवेंद्र पंचपाल ने बताया कि मौजूदा समय में भी रोजाना 800 लोगो की सैंपलिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना की गति को बढ़ते नियंत्रण में लाने के लिए लगातार अधिक मात्रा में सैमलिंग करना जरूरी है। डॉ पंचपाल ने कहा कि विभाग द्वारा जनजागरूकता अभियान को गतिमान करने के साथ ही जल्द सैंपलिंग बढ़ाई जाएगी | उन्होंने कहा कि वर्तमान में रुद्रपुर मेडिकल कालेज के अलावा बिलासपुर रोड पर भी सैंपलिंग जारी है |

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments