Wednesday, March 25, 2026
HomeUttarakhandसूबे में बदलेगा इतिहास : ठुकराल

सूबे में बदलेगा इतिहास : ठुकराल

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। नवनियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के सभी जनपदों में खासे लोकप्रिय हैं। उनके नेतृत्व में भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में पहले से भी अधिक बड़ी जीत प्राप्त करेगी। कांग्रेस पार्टी मुख्यमंत्री को घेरने के लिए योजनायें बना रही हैं लेकिन वह अपने 11 विधानसभाओं की मौजूदा संख्या भी नहीं बचा पायेगी।

यह बात क्षेत्रीय विधायक राजकुमार ठुकराल ने कही। प्रेस को जारी बयान में ठुकराल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री धामी को घेरने के लिए चुनाव हारे हुए लोगों को जिले से कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। लेकिन कांग्रेस के बस की बात नहीं है कि वह मुख्यमंत्री धामी की लोकप्रियता का मुकाबला कर सकें। जनपद उधम सिंह नगर में पिछले विधानसभा में भाजपा ने आठ सीटों पर जीत दर्ज की थी। लेकिन इस बार सभी नौ विधानसभा सीट भाजपा जीतेगी और जिले में कांग्रेस ताश के पत्तों की तरह ढह जायेगी। ठुकराल ने आगे कहा कि कांग्रेस में गुटबाजी हावी है और पार्टी धड़ों में बंटी हुई है। कभी हरीश रावत तो कभी प्रीतम सिंह तो कभी कोई अन्य नेता खुद को मुख्यमंत्री का चेहरा बताता है। बनिस्पत इसके भाजपा एक अनुशासित पार्टी है जहाँ किसी भी नेता के खिलाफ कोई नहीं बोल सकता बल्कि सफल नेतृत्व में पार्टी एकजुट है। ठुकराल ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य में हर बार सत्ता परिवर्तन का इतिहास बदलेगा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा 2017 के चुनाव से भी अधिक सीटें जीतेगी।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments