Wednesday, March 25, 2026
HomeUttarakhandउत्तराखंड कांग्रेस पब्लिसिटी कमेटी ने तय किये सभी जिले के प्रभारी

उत्तराखंड कांग्रेस पब्लिसिटी कमेटी ने तय किये सभी जिले के प्रभारी

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। उत्तराखंड कांग्रेस पब्लिसिटी कमेटी की देहरादून प्रदेश कार्यालय में आयोजित पहली बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव में प्रचार को धार देने के लिए व्यापक रणनीति बनायी गयी। इस दौरान बैठक में विभिन्न जिलों के लिए पब्लिसिटी कमेटी के प्रभारी नियुक्त किये गये। उधम सिंह नगर से कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा को जिला प्रभारी बनाया गया है।

पब्लिसिटी कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सुमित हृदयेश की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नैनीताल जनपद में मुक्ता सिंह, देहरादून और हरिद्वार के लिए राजीव महर्षि, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चम्पावत, पिथौरागढ़ के लिए अनुपम शर्मा, जनपद चमोली के लिए केसर सिंह नेगी, रूद्रप्रयाग और पौड़ी के लिए सरोजनी कैन्त्यूरा, टिहरी के लिए प्रदीप तिवारी, जनपद उत्तरकाशी के लिए गजे सिंह,विधानसभा यमकेश्वर और ऋषिकेश के लिए विशाल डोभाल को प्रभारी नियुक्त किया गया।

इस दौरान हृदयेश ने कहा कि विधानसभा चुनाव में प्रचार अभियान तेज करने के लिए पब्लिसिटी कमेटी को कमर कसनी होगी। उन्होंने कहा कि सरकार की नाकामियों को जनता के बीच ले जाने के लिए प्रचार सशक्त माध्यम है। विभिन्न माध्यमों से प्रचार अभियान को तेज किया जायेगा। सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। महंगाई ने आम आदमी का जीना दूभर कर दिया है। किसानों के लिए काले कानून लाकर सरकार ने अन्नदाता के साथ घोर अन्याय किया है। साथ ही बेरोजगारों को रोजगार देने के वादे भी खोखले साबित हुए हैं।

बैठक में उधम सिंह नगर प्रभारी हिमांशु गावा ने कहा कि कांग्रेस सरकार में हुए कार्य और भाजपा सरकार में हुए नुकसान को जनता के सामने प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जायेगा। जिले में पार्टी के प्रचार के लिए तेज तर्रार कार्यकर्ताओं को कमेटी में शामिल किया जायेगा। बैठक में जिला प्रभारियों से कहा गया कि वह अपने अपने जिले के विधानसभा क्षेत्रों से स्थानीय मुद्दों को एकत्र कर पीसीसी को प्रस्तुत करेंगे उनका स्थानीय स्तर एवं सोशल मीडिया आदि के माध्यम से प्रचार प्रसार करके रोड मैप बनाया जायेगा। बैठक में मुक्ता सिंह, सरोजनी कैन्त्यूरा, राजीव महर्षि, अनुपम शर्मा,विशाल डोभाल, गजेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments