Wednesday, March 25, 2026
HomeUttarakhandगावा चौक पर कट खोलने को लेकर एसडीएम, यातायात सीओ और विधायक...

गावा चौक पर कट खोलने को लेकर एसडीएम, यातायात सीओ और विधायक ने एनएचएआई के अधिकारियों संग लिया स्थलीय जायजा

spot_img

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर । गावा चौक पर एनएच का कट खोलने और सर्विस लेन की समस्या को लेकर जिलाधिकारी के आदेश पर एसडीएम विशाल मिश्रा ने एनएचएआई के अधिकारियों, यातायात पुलिस और विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ मौके का स्थलीय निरीक्षण किया।बता दे कि शनिवार को मॉडल कॉलोनी के लोगों ने विधायक राजकुमार ठुकराल और वन विकास निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार के नेतृत्व में जिला अधिकारी रंजना राजगुरु से मुलाकात कर गावा चौक पर कट खुलवाने की मांग की थी। लोगों का कहना था कि गावा चौक पर कट बंद करने के चलते मॉडल कालोनी के निवासियों सहित हजारों लोगों को रोजाना आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वही कट बंद होने के कारण मॉडल कालोनी के लोगों को आने जाने में लम्बी दूरी तय करनी पड ही है जिसके चलते समय और ईंधन बर्बाद हो रहा है। साथ ही कट बंद होने के कारण लोग रॉंग साइड में वाहन चला रहे हैं जिसके चलते दुर्घटना की संभावनाएं और बढ़ गयी है। उन्होंने जनहित को देखते हुए गावा चौक पर कट खुलवाने और यातायात व्यवस्था दुरूस्त कराने के लिए सर्विस लेन चालू करने और चौक पर हादसे रोकने और यातायात दुरूस्त करने के लिए पुख्ता इंतजाम करने की मांग की थी। जिसके बाद जिलाधिकारी के आदेश पर रविवार को एसडीएम विशाल मिश्रा ने एनएचआई के अधिकारियांे, यातायात पुलिस और विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ गावा चौक और सर्विस लेन का निरीक्षण किया। विधायक ठुकराल ने एसडीएम और एनएचएआई के अधिकारियों को जनता की समस्याओं से अवगत कराते हुए जनता को समस्या से निजात दिलाने को कहा। वही अधिकारियों ने सर्विस लेन का भी जायजा लिया।

सीओ यातायात भूपेन्द्र सिंह भंडारी ने बताया कि इस प्रकरण में टेक्निकल कमेटी बनाई जा रही है। जिसकी रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। वही सर्विस लेन चार-पांच दिन में एनएचआई के अधिकारियों ने सुचारू करने को आश्वासन दिया है।

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments