Wednesday, March 25, 2026
HomeUttarakhandबढ़ती महंगाई और नजूल के मुद्दे को लेकर महिला कांग्रेस कार्यकताओं ने...

बढ़ती महंगाई और नजूल के मुद्दे को लेकर महिला कांग्रेस कार्यकताओं ने बैलगाड़ी पर सवार होकर किया प्रदर्शन

spot_img

भोपुराम खबरी,रूद्रपुर। बढ़ती महंगाई और नजूल के मामले को लेकर आक्रोशित महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैलगाड़ी पर खड़े होकर और हाथों में गैस सिलेंडर कट आउट और भाजपा सरकार विरोधी तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र के चामुंडा मंदिर से गोल मढैया तक महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैलगाड़ी पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।   उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीना शर्मा और महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली के नेतृत्व में दर्जनों महिलाएं चामुंडा मंदिर पर एकत्रित हुई और हाथो में गैस सिलेंडर कट आउट लेकर बैल गाड़ी पर सवार होकर बढ़ती महंगाई और नजूल भूमि के मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन करने लगी।

इस दौरान मीना शर्मा ने कहा कि देश में अच्छे दिन लाने का सपना दिखाने वाली भाजपा अब देश के करोड़ों लोगों के आंखों की किरकिरी बन गई है। आत देश में अराजकता का माहौल है, किसान लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। वही महंगाई अपने चरम पर है और हमारे देश के नौजवान रोजगार को लेकर परेशान हैं। साथ ही जनता छोटी-छोटी समस्याओं के लिए दर-दर की ठोकरें खा रही है, लेकिन भाजपा को इस से कोई लेना देना नहीं है। वह तो सिर्फ लगातार मुख्यमंत्री बदलने में लगी हुई है। उन्होने कहा कि वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को करारा जवाब देगी।

इस दौरान सरोज रानी, सोनू शर्मा, मीना राय, मधु सिकदर, द्रौपदी, जमुना कोहली, सोनम रस्तोगी, सुनीता रस्तोगी, अमिला मंडल, जमुना मंडल, कनक लता, प्रेमवती, शीला, बसंती राय, मधु राय, तारावती, कैलाश रानी सहित आदि महिलाएं उपस्थित थी।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments