भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। कलक्ट्रेट परिसर का मुख्य द्वार खुलवाने की मांग को लेकर जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता विरोध स्वरूप टुकटुक में सवार होकर डीएम से मिलने पहुंचे। एसोसिएशन का आरोप है कि कलेक्ट्रेट तक पहुचने के लिए वादकारियों और अधिवक्ताओं को विकास भवन से घूम कर आना पड़ता है।
ज्ञातव्य है कि कोरोना महामारी के चलते कलक्ट्रेट का मुख्य द्वार लगभग डेढ़ साल से बंद है। जिसके चलते सभी आगन्तुको को अधिक दूरी तय करनी पड़ती है। चाहे वो किसी सवारी गाड़ी में हो या फिर पैदल। सोमवार को डीएम रंजना राजगुरु से भेंट करते एसोसिएशन सदस्यों ने कहा कि जिला न्यायालय परिसर हाईवे पर स्थित होने की वजह से वाहनों को पार्किंग से निकाल कर कलेक्ट्रेट परिसर में आने से दुघर्टनाओं की संभावना बढ़ जाती है। एसोसिएशन अध्यक्ष दिवाकर पांडे ने कहा कि गेट खुलवाने के लिए कई बार पूर्ववर्ती जिलाधिकारी से वार्ता की गई थी लेकिन मुख्य द्वार नही खोला गया। डीएम राजगुरु द्वारा अधिवक्तताओं की मांग पर कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार खोलने के आदेश जारी कर दिए गए है। इस दौरान जिला बार एसोसिएशन के सचिव नरेश रस्तोगी, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, सचिव शिव कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सुधीर सिंह, कलेक्ट्रेट उपाध्यक्ष शिव कुमार शर्मा, सिद्धनाथ मिश्रा, गुरबाज सिंह और नवीन ठुकराल आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।



