Wednesday, March 25, 2026
HomeUttarakhandमुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये वात्सल्य योजना का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये वात्सल्य योजना का किया शुभारंभ

spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना का शुभारंभ किया। योजना के अंतर्गत 1 मार्च 2020 से अब तक जिन बच्चों ने कोविड-19 या अन्य बीमारी के चलते अपने मात-पिता या संरक्षक में से किसी एक को भी खोया है उन बच्चों के खाते में डीबीटी द्वारा योजना में चिन्हित के बैंक खाते में तीन-तीन हजार की सहायता राशि हस्तांतरित की गयी। सीएम धामी ने कहा कि कोरोना काल में जिन बच्चों के माता-पिता व संरक्षक के चले जाने की भरपाई करना सम्भव नही है किन्तु राज्य सरकार इनका अभिभावक की तरह ध्यान रखेगी। साथ ही सम्बन्धित जिलाधिकारी सह अभिभावक के रूप में देखभाल करंगे।

इस योजना के शुभारंभ के अवसर पर उधम सिंह नगर की डीएम रंजना राजगुरू व क्षेत्रीय विधायक श्री राजकुमार ठुकराल ने कलेक्ट्रेट सभागार में रुद्रपुर निवासी शौर्य, सौम्या, मेघा सिंह, सूर्यांश सिंह, पीहू गोयल, अधिराज गोयल, कनक गुप्ता, धीमान सरकार, मानसी सरकार एवं इशिका चौहान सहित दस बच्चों को तीन हजार रुपये भेंट करने के प्रमाण पत्र दिये।

जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती वर्षा ने बताया कि योजना में आच्छादित बच्चों को 3 हजार रुपए प्रतिमाह की आर्थिक सहायता 01 जुलाई, 2021 से 21 वर्ष की आयु तक अनुमन्य की गयी है। उन्होने बताया कि आज जनपद के चिन्हित 79 बच्चों को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना से लाभान्वित किया गया। इस दौरान पीडी हिमांशु जोशी, भाजपा नेता विकास शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी उदय प्रताप सिंह, समाज सेवी रजनीश बत्रा आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments