Thursday, March 26, 2026
HomeUttarakhandपुलिसकर्मियों के ग्रेड पे को चल रहे आंदोलन को भारी समर्थन 

पुलिसकर्मियों के ग्रेड पे को चल रहे आंदोलन को भारी समर्थन 

spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  पुलिस कर्मियों को ₹4600 ग्रेड पुनः दिए जाने की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता सुशील गाबा एवं उनके साथियों द्वारा चलाए जा रहे गैर राजनीतिक आंदोलन से क्षेत्र की कई सामाजिक संस्थाएं भी जुड़ गई।

पे ग्रेड मामले को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन के तहत  गांधी पार्क में आयोजित धरने में छात्र संघ, युवा पंजाबी महासभा, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, भाईचारा एकता मंच, आद सोशल वेलफेयर सोसाइटी, व्यापार मंडल, युवा व्यापार मंडल, माइनॉरिटी वेलफेयर कमेटी, स्माइल फाउंडेशन सहित तमाम धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं इस आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। सभी ने पुलिस कर्मचारियों को ₹4600 पे ग्रेड दिए जाने के पक्ष में जोरदार नारेबाजी भी की और इस संदर्भ में गाबा द्वारा चलाये जा रहे आंदोलन को हर स्तर पर पूर्ण सहयोग देने का भी ऐलान किया। वक्ताओं ने पुलिस कर्मचारियों को पे ग्रेड देने की जबरदस्त वकालत की। कहा कि उत्तराखंड के पुलिस विभाग के कर्मी सबसे अधिक अनुशासित जिम्मेदार वह मित्रता पूर्ण व्यवहार वाले पुलिस कर्मचारी हैं। यदि उनका पे ग्रेड ₹4600 से घटाकर ₹2800 कर दिया जाता है तो उनके ऊपर बहुत बड़ा आर्थिक संकट आ जाएगा। गाबा ने बताया कि इस मांग को लेकर कल वह रुद्रपुर से खटीमा में सीएम पुष्कर सिंह धामी के आवास तक की पैदल यात्रा करेंगे।

इस दौरान दिल्ली विधानसभा के पूर्व पार्लियामेंट सेक्रेट्री तरविंदर सिंह मारवाह, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, जिला पंचायत सदस्य लखवीर सिंह लक्खा, बंगाली कल्याण समिति प्रदेश उपाध्यक्ष विमल घरामी, भाईचारा फाउंडेशन अध्यक्ष के पी गंगवार, राज्य आंदोलनकारी अवतार सिंह बिष्ट, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष राजीव चावला, सामाजिक कार्यकर्ता ओंकार सिंह ढिल्लो, युवा पंजाबी महासभा के अध्यक्ष सचिन तनेजा, कोषाध्यक्ष सचिन गुंबर, राजेश तनेजा, गौरव गांधी, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष जावेद अख्तर, हैप्पी रंधावा, अरुण अरोड़ा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गौरव खुराना, ममता नारंग, कार्यकर्म संचालक पवन गाबा, विकास विश्वास, दिनेश राठौर, उत्सव सक्सेना, दिव्यांशु मिश्रा, अभिषेक कटियारी, सौरव समर, निखिल कटियारी, लकी कालड़ा, फैजल खान, लक्की कालरा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मनीष गोस्वामी, डॉक्टर सोनू खान, शराफत अली आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments