भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। वैक्सीन की कमी के चलते एक बार फिर टीकाकरण पर ब्रेक लग गया। वैक्सीन की नई खेप न आने के कारण टीकाकरण केंद्रों और शिविरों से वैक्सीन लगवाने आये लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। स्वास्थ्य विभाग वैक्सीन की नई खेप जल्द उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहा है ताकि अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण की दोनों डोज लगाई जा सके।
वैक्सीन की कमी के कारण बृहस्पतिवार को लोगों को एक बार फिर निराशा होना पड़ा। जहां कुछ लोगों को लम्बी दूरी तय कर वैक्सीनेशन केन्द्रों पर पहुँचने का मलाल था वहीं कुछ लोगों को टीकाकरण के लिए फिर से समय निकालने की चिंता सता रही थी। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरेंद्र मलिक ने बताया कि वैक्सीन के खत्म हों जाने से टीकाकरण को रोकना पड़ा। उन्होंने बताया कि विभाग के पास 43 हजार वैक्सीन मौजूद थी। जिसके बाद वैक्सिनेशन का कार्य तेज़ी से चला और वैक्सीन खत्म हो गयी। डॉ मलिक ने बताया कि जिले के लिए 30 हजार वैक्सीन और मंगाई गई है। जिसके आने के साथ वैक्सिनेशन का कार्य फिर से शुरू कर दिया जायेगा।



