भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। ‘कोई भूखा न सोये’ की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए जागृति ट्रस्ट ने बुधवार देर रात प्रवासी मजदूरों को भोजन कराया। बता दे कि जागृति संस्थान प्रतिदिन 200 से 250 लोगों को भोजन कराता है। जिसमें शहर के अलग अलग क्षेत्रों में जाकर संस्थान के लोग जरूरतमंदों को भोजन कराते है।
संस्था के अध्यक्ष ठाकुर अमित राठौर ने बताया कि रात्रि को करीब 12 बजे उन्हें सूचना मिली कि कुछ प्रवासी मज़दूर को भोजन की आवश्यकता है । जानकारी मिलने के बाद जागृति परिवार के सदस्यों ने तत्परता दिखाते हुए सभी को तुरन्त भोजन उपलब्ध कराया। अध्यक्ष अमित ने सदस्यों के कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि जागृति परिवार का हर सदस्य अपना कार्य बिना स्वार्थ के करता है। उन्होंने कहा कि संस्था के सदस्य दिन हो या रात हमेशा सेवा में लगे रहते है। यही संस्था की पहचान है। भोजन उपलब्ध कराने वालों में विजय यादव, जगजीत सिंह, रजत खरवार के साथ अन्य सदस्य मौजूद



