Thursday, March 26, 2026
HomeUttarakhandविधायक ने अग्निकांड पीड़ितों को दी नकद सहायता राशि 

विधायक ने अग्निकांड पीड़ितों को दी नकद सहायता राशि 

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।   ग्राम कनटोपा में हुए अग्निकाण्ड के पीड़ित 16 परिवारों को विधायक राजकुमार ठुकराल ने नगद धनराशि देकर आर्थिक मदद पहुंचाई। बता दें 20 अप्रैल को ग्राम कनटोपा में भीषण अग्निकाण्ड में 16 घर जलकर राख हो गये थे जिससे ये सभी परिवार खुले आसमान के नीचे आ गये। विधायक ठुकराल ने घटना के बाद मौके पर पहुंचकर पीड़ितों के लिए राशन आदि की व्यवस्था कराई साथ ही घर बनाने के लिए टीनें भी उपलब्ध कराई। विधायक ठुकराल ने पीड़ित परिवारों के लिए एक बार फिर मदद का हाथ बढ़ाते हुए आर्थिक सहायता वितरित की। ठुकराल ने अपने निजी संसाधनों से अग्निकाण्ड पीड़ित परिवारों को नुक्सान अनुसार तीन, चार व पांच हजार की सहायता राशि प्रदान की। इस दौरान विधायक ठुकरालने कहा कि जरूरतमंदों की मदद के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होंने कहा कि पीड़ितों की मदद के लिए वह भविष्य में भी तत्पर रहेंगे। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश बजाज, पूर्व ग्राम प्रधान सरिता बठला, राजू बठला, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष सरिता चौधरी, ग्राम लम्बाखेड़ा प्रधान विक्रम सिंह, मनीष छाबड़ा, रवि ढाली, नागेन्द्र पासवान, बाबू अधिकारी,जुगनू मलिक, बाबू अधिकारी, ज्ञान सिंह चैहान आदि मौजूद

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments