भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। राज्य योजना के अंतर्गत विधायक राजकुमार ठुकराल द्वारा 66 रूद्रपुर विधानसभा क्षेत्रांतर्गत लोक निर्माण विभाग की प्रस्तावित कुल 8 सड़क सम्पर्क मार्गों की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य योजना के विधायक कोटे से स्वीकृति दे दी है। इसके लिए शासन ने कुल 1करोड़ उन्यासी लाख ग्यारह हजार रुपये का बजट वित्त विभाग से जारी कर कुल 7.35 किमी सड़कों का शासनादेश जारी किया है। ज्ञात हो कि दो दिन पूर्व भी दिन पूर्व विधानसभा क्षेत्र में राज्य योजना के विधायक कोटे के अंतर्गत लगभग चार करोड़ की कुल दस सड़क संपर्क मार्गों के निर्माण की स्वीकृति दी गयी थी।
विधायक ठुकराल ने बताया कि शासन ने उनकी मांग पर आठ सड़कों के निर्माण की मंजूरी देते हुए शासनादेश जारी किया है। उन्होने बताया कि एनएच 74 खटीमा पानीपत राजमार्ग से ग्राम दानपुर को जोडने वाले 600 मीटर मुख्य मार्ग का पीसी डामर द्वारा नव निर्माण, वार्ड नं चार मेट्रोपोलिस कालोनी के ब्लाक एच-12 से गेट नं. 3 तक 850 मीटर पीसी द्वारा मार्ग का पीसी डामर द्वारा पुनः निर्माण, बिन्दुखेड़ा मटकोटा मोटर मार्ग से कालीनगर की ओर डिमरी सेतु तक डेढ़ किमी पीसी द्वारा पुनः मार्ग निर्माण, गदरपुर-दिनेशपुर- मटकोटा मोटर मार्ग से लेबर कालोनी छतरपुर तक एक किमी मार्ग का पीसी द्वारा पुनः निर्माण कार्य, बुक्सौरा ग्राम के एक किमी आंतरिक मार्गों का निर्माण कार्य, 46वीं वाहिनी पीएसी के मुख्य मार्ग से परिवहन शाखा तक प्रीमिक्स कारपेट द्वारा मार्ग की सतह सुधार कार्य, बिन्दुखेड़ा-रायपुर मोटर मार्ग के चैनेज किमी 2.400 से किमी 3.100 डिमरी सेतु 700 मीटर मार्ग का पीसी द्वारा पुनः निर्माण कार्य व बन्दुखेड़ा मटकोटा मोटर मार्ग से बिन्दुखेड़ा शमशान घाट तक 500 मीटर मार्ग का पीसी द्वारा नव निर्माण कार्यों को स्वीकृति मिली है। विधायक ठुकराल ने कहा कि उक्त कार्यों की टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण होने के बाद निर्माण कार्य शुरू किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य में कोई कमी नहीं आने दी जायेगी।



