Thursday, March 26, 2026
HomeUttarakhandकिसानों की समस्या सर्वोपरि: मारवाह

किसानों की समस्या सर्वोपरि: मारवाह

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। किसान मोर्चा के तरविंदर सिंह मारवाह ने  उत्तराखंड के उधम सिंह जिले की सितारगंज विधानसभा के ग्राम गाऊघाटकठोर व सहदौरा का दौरा किया दौरे में किसान मजदूरों के साथ वार्ता की और उनकी समस्याओं का जायजा लिया और संयुक्त किसान मोर्चे को ताकतवर बनाने के लिए उनसे आव्हान किया कि अपने हकों के लिए संयुक्त किसान मोर्चा को ताकतवर बनाना होगा इसी में मारवाह जी ने महंगाई व पेट्रोल डीजल की बढ़ती हुई कीमतों को लेकर केंद्र सरकार को चेतावनी दी कि अगर आपने जल्द पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर ध्यान नहीं दिया तो आप को आने वाले समय में भारत की जनता आपको अपनी वोट की चोट से बताएगी कि उनके अंदर कितनी ताकत होती है मारवाह जी ने किसान मजदूरों से कहा की आज की मोदी सरकार किसान हितेषी सरकार नहीं है उठो जागो और अपने हकों को पहचानो अपने हकों के लिए खड़े हो जाओ सभी ने तरविंदर सिंह मारवाह जी का समर्थन करते हुए कहा हम सब किसान मोर्चा के लिए हर तरह से तरविंदर सिंह मारवाह जी के साथ हैं और किसान के हक के लिए लड़ाई लड़ेंगे इसी में उनके साथ रुद्रपुर से वीर सिंह जीअमन ढिल्लो संतोष रंधावा जी करनजीत सिंह मनिंदर सिंह गगनदीप सिंह शेरा सिंह आदि साथी मौजूद रहे

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments