Thursday, March 26, 2026
HomeUttarakhandतीलू रौतेली पुरस्कारों में भाजपाई बंदरबांट पर धीरेंद्र प्रताप ने की निंदा

तीलू रौतेली पुरस्कारों में भाजपाई बंदरबांट पर धीरेंद्र प्रताप ने की निंदा

spot_img

उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने घोषित 22 लोगों को दिए गए तीलू रौतेली पुरस्कारो में भाजपाई बंदरबांट की कड़ी निंदा की है । प्रताप ने कहा है कि जिस तरह से भाजपा ने 22 में से आधे से ज्यादा पुरस्कार भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ,उनके रिश्तेदारों और चाटूकारों में बांट दिए हैं उससे यह उक्ति सिद्ध हो गई है कि “अंधा बांटे रेवड़ी अपने अपने को दे “.

उन्होंने कहा कि भाजपा को इन पुरस्कारों की समीक्षा करनी चाहिए और जिस भी स्तर पर यह बंदरबांट हुई है उस पर रोक लगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की मातृशक्ति ने अनेक क्षेत्रों में इस वर्ष भी और इससे पहले भी कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं और सरकार को चाहिए कि वह पुरस्कारों के आवंटन में भाई भतीजावाद और घालमेल पर रोक लगाएं .उन्होंने राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य से अपील की है कि वह इस मामले में हस्तक्षेप करें और तीलू रौतेली पुरस्कारों की जो घोषणा की गई है उसमें योग्यता के आधार पर मातृशक्ति का चयन हो इसको सुनिश्चित करने के आदेश राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दें।

 

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments