Thursday, March 26, 2026
HomeUttarakhandराखी के त्यौहार को सजा बाजार  

राखी के त्यौहार को सजा बाजार  

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्यौहार अभी दो सप्ताह दूर है पर राखियों का बाजार पूरी तरह से जोर पकड़ चुका है। थोक दुकानदारों ने बाजार के ट्रेंड को देखकर तैयारी कर ली है। वहीं फुटकर दुकानदारों ने भी दुकानों में माल भरना शुरू कर दिया है। जिसके चलते थोक विक्रेताओं के यहां राखी के फुटकर विक्रेताओ की आवाजाही बढ़ गई है।

शहर के व्यापारियों को सप्ताह के अंत से बाजार में तेज़ी की उम्मीद है। व्यापरियों ने बाजार के आर्थिक हालत को ध्यान में रखते हुए ग्राहकों के लिए 10 रूपये से लेकर 400 रूपये तक की राखियां दुकानों में रखी है। जो कि ट्रेंडी होने के साथ किफायती भी है। रक्षाबंधन को देखते हुए थोक और बड़े व्यापारियों ने करीब एक माह पहले ही तैयारियां शुरू कर दी थी। थोक विक्रेता रमेश पुंशी ने बताया कि इस बार का बाजार पिछले वर्ष की अपेक्षा थोड़ा बेहतर है। उन्होंने बताया कि इस बार बाजार में 10 रूपये से लेकर 400 रुपये तक की राखियां मौजूद है। जिनमे बच्चों के लिए 10 से 60 रुपये तक की डोरीमोन, पब जी जैसी राखियां हैं। उन्होंने बताया कई बच्चों की पसंद के चलते कार्टून चरित्रों वाली इन राखियों की डिमांड भी बढ़ गयी है। वहीं वयस्कों के लिए 50 से 400 रुपये तक की एंटी स्टोन, डायमंड, जर्कन, कुंदन जड़ी हुई राखियां उपलब्ध है। महिलाओं के लिए भी इस बार लुम्बा और कड़ा राखियां भी उपलब्ध हैं। जिनकी कीमत 50 से 200 रुपये तक की रखी गई है। पुन्शी के मुताबिक राखी में पूजा के लिए बाजार में पूजा थाली की डिमांड भी बाद रही है जिसकी कीमत 100 से 400 रुपये प्रति थाली रखी गई है।                                     

दुकानदारों के अनुसार बीते साल लोच्क्दोवं के बाद बाजार उठ नहीं सका था। लेकिन इस बार उन्हें उम्मीद है कि राखी के मौके पर वह अच्छी कमाई कर सकेंगे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments