Thursday, March 26, 2026
HomeUttarakhandखोये मोबाइल पाकर चेहरे पर लौटी मुस्कान

खोये मोबाइल पाकर चेहरे पर लौटी मुस्कान

spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। उधम सिंह नगर की एसओजी टीम ने लगभग दस लाख रुपये कीमत के अस्सी मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को लौटाने शुरू कर दिए हैं। एसएसपी कार्यालय में इन मोबाइल धारकों की पहचान के उपरान्त इन्हें बुलाकर खोये हुए मोबाइल लौटाए गए। अपने मोबाइल वापस पाने पर लोगों के चेहरे खिल उठे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर के आदेशानुसार पर पुलिस अधीक्षक नगर ममता वोहरा और पुलिस अधीक्षक मिथिलेश सिंह के निर्देशन में एसओजी उधम सिंह नगर द्वारा जनपद के विभिन्न थानों से प्राप्त मोबाईल खोने अथवा गुमशुदा होने के सम्बन्ध में आये प्रार्थना पत्रों के आधार पर सर्वलांस वफील्ड वर्क के माध्यम से टीम ने रुद्रपुर व काशीपुर में विगत माह में कुल 80 मोबाईल फोन बरामद किये जिनकी कीमत लगभग 10 लाख 40 हजार रुपये है। अपने कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी कुंवर ने यह सभी मोबाइल उनके स्वामियों को सौंपे। जिसके बाद वह बेहद खुश नजर आये।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments