Thursday, March 26, 2026
HomeUttarakhandपचास लाख के गांजे के साथ एक गिरफ्तार

पचास लाख के गांजे के साथ एक गिरफ्तार

spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। जिले के फुलसुंगी बगवाडा रोड पर एडिल विल्स पब्लिक स्कूल के पास पाखङ के पेड़ के नीचे से पुलिस ने पचास लाख रुपये कीमत के गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पुलिस ने दो सफेद कट्टो के अन्दर 21 बन्डलो मे लगभग 44.36 किलो गांजा बरामद किया जिसकी कीमत करीब पचास लाख रुपये आंकी गयी है। साथ ही पुलिस ने गांजा लाने को इस्तेमाल हो रहे टैम्पू संख्या यूके06टीए 5692 को जब्त कर लिया है। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान तूफान शाह उर्फ विनोद पुत्र बद्री शाह उम्र 32 वर्ष निवासी झांखरा थाना जगदीशपुर तहसील जिला बेतिया बिहार व हाल निवासी वार्ड 2 फुटबाल मैदान के सामने थाना ट्राजिट कैंप के रूप में हुई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर के अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि छत्तीसगढ़ के मानक्सली क्षेत्र से नगर के कुछ लोग के अवैध रूप से गांजा लाकर रुद्रपुर, बिलासपुर, हल्द्वानी आदि स्थानों में बिक्री कर मोटा पैसा कमाते है। गिरोह का सरगना राकेश उर्फ पेन्टर है व दूसरा सदस्य भोला है। इसी गिरोह से जुड़ा तूफान शाह उर्फ विनोद अपने टैम्पू से अवैध गांजा लेकर आया है और रुद्रपुर व उसके आस-पास के क्षेत्र में लगभग 20 हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचना वाला है। उक्त सूचना पर एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट अपनी टीम के साथ उपनिरीक्षक प्रदीप शर्मा व कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार को साथ लेकर क्षेत्राधिकारी नगर अमित कुमार के नेतृत्व में अभियुक्त तूफान शाह को गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ में बताया कि वह अवैध गांजे का कारोबार अपने सहयोगी राकेश उर्फ पेन्टर व उसका भाई रमेश निवासी भूरारानी व भोला और उसके पिता निवासी ट्राजिट कैंप के साथ मिलकर जिला सुकुमा छत्तीसगढ़ क्षेत्र से लाकर काफी समय से कर रहा है।

उसने बताया कि उनके गिरोह का सरगना राकेश उर्फ पेन्टर है। वह लोग गाड़ियाँ बुक कराकर छतीसगढ़ जाते है और वहां से 5 हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से गांजा लाकर रुद्रपुर व उसके आसपास के क्षेत्रों में लगभग 20 हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से बचते है। पैसों का लेनदेन भी खातों में करते है। उक्त प्रकरण में अभियुक्त तूफान शाह उर्फ विनोद उपरोक्त के विरुद्ध थाना ट्राजिट कैंप में एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट की ओर से धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप विनोद फर्त्याल, उपनिरीक्षक प्रदीप शर्मा, कांस्टेबल राजेंद्र कश्यप, नीरज शुक्ला, धरमवीर, गणेश पाण्डे, गोकुल टम्टा, विनोद कन्याल, कुलदीप, धर्मेन्द्र कुमार और दिनेशचन्द्र शामिल थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments