भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। आंगनबाड़ी कार्यकत्री के रूप में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए रूद्रपुर के विवेकनगर स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र की कार्यकत्री प्रोनोति विश्वास को राज्य स्तरीय पुरस्कार से नवाजा गया है। प्रोनोति विश्वास को आज देहरादून के सर्वे चैक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने प्रशस्ति पत्र और 21 हजार का चेक और शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया। बता दें 2020-21 के तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए सरकार ने बीते दिनो ं22 महिलाओं और युवतियों के नामों की घोषणा की थी। साथ ही राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकत्र्ता पुरस्कार के लिए भी 22 कार्यकत्र्ताओं को चयनित किया गया था। राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए रूद्रपुर के विवेकनगर स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र की कार्यकत्री प्रोनोति विश्वास का भी चयन किया गया। प्रोनोति विश्वास को आज सर्वे चैक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रशस्ति पत्र और 21 हजार का चेक देकर और शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया। बता दें प्रोनोति विश्वास 4 वर्षों से आंगनबाड़ी कार्यकत्री के रूप में कार्यरत हैं। आंगनबाड़ी केन्द्र को व्यवस्थित रूप से संचालित करने एवं सभी मानकों को पूरा करने पर उनका चयन इस पुरस्कार के लिये किया गया। राज्य स्तरीय पुरस्कार मिलने पर प्रोनोति विश्वास को तमाम लोगों ने बधाई दी है।
रुद्रपुर की आंगनबाड़ी कार्यकत्री प्रोनोति विश्वास को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार
RELATED ARTICLES



