Thursday, March 26, 2026
HomeUttarakhandजनता इंटर कालेज में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ

जनता इंटर कालेज में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। जनता इंटर कॉलेज में वृहद वृक्षारोपण कायक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंध समिति के उप प्रबंधक विजय जग्गा ने किया। इस मौके पर कालेज परिसर में विभिन्न प्रकार के फलदार एवं औषधीय प्रजाति के पौधे रोपे गये। उपप्रबंधक जग्गा ने कहा कि पर्यावरण को हराभरा बनाना सबकी जिम्मेदारी है, क्योंकि वृक्ष ही हमारे जीवन का आधार है। कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को वृक्ष लगाना चाहिए। कॉलेज के प्रधानाचार्य डा.सतीश अरोरा ने बताया कि विद्यालय परिसर को हराभरा एवं स्वच्छ रखने का सार्थक प्रयास हमेशा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विद्यालय परिसर में आगामी दिवसों में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया जाएगा। जिसमें विभिन्न प्रकार फलदार एवं औषधीय वृक्षों का वृक्षारोपण किया जाएगा। इस अवसर पर संजय आर्य, भुवन चन्द्र डुंगराकोटी, पंकज कुमार, हेम चन्द्र पंत, देवेन्द्र रावत, सूरजपाल आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments