भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।महानगर कांग्रेस कमेटी रुद्रपुर द्वारा पिछले कई दिनों से हड़ताल पर बैठी आशा कार्यकर्ताओं को अपना समर्थन दिया और एक समर्थन पत्र भी सौंपा इस दौरान महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आपकी 12 सूत्रीय सभी जायज मांगों का समर्थन करती है और आपको आश्वस्त करती है कि पूरी कांग्रेस पार्टी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है जिस तरह आपने अपने परिवार व बच्चों की और अपनी जान की परवाह किए बगैर क्षेत्र की जनता की करोंना काल में सेवा की है कांग्रेस पार्टी आपको नमन करती है और आपका आभार प्रकट करती है महानगर कांग्रेस कमेटी सरकार से मांग करती है कि आप लोगों की सभी जायज मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर जल्द से जल्द आपकी मांगे पूरी करें जिससे आप लोग फिर से क्षेत्र की जनता की सेवा में जुट जाएं कांग्रेस पार्टी राज्य सरकार से यह मांग भी करती है कि जिस तरह तीसरी लहर का खतरा हम सब के ऊपर मंडरा रहा है उसको देखते हुए भी सरकार जल्द से जल्द आशा कार्यकर्ताओं की हड़ताल खत्म कराएं नहीं तो आने वाले समय में और भी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है तनेजा ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार हमारी बहनों को ही न्याय नहीं दे पा रही है जो जनता की प्रतिदिन सेवा करती हैं तनेजा ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं का भी मेडिकल स्टाफ की तरह बीमा होना चाहिए क्योंकि ये भी उन्हीं की भांति जनता की सेवा करती है और इनका मानदेय भी कम से कम ₹10000 होना चाहिए जिसका समर्थन तत्कालीन मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा भी किया गया था लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई तनेजा ने आश्वस्त किया कि आशा कार्यकर्ता निराश ना हो हतोत्साहित ना हो पूरी कांग्रेस पार्टी उनकी लड़ाई में उनके साथ है इस दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष अरुण पांडे महामंत्री रणजीत राणा यूथ अध्यक्ष प्रकाश अधिकारी एनएसयूआई अध्यक्ष चेतन भट्ट सेवा दल के अध्यक्ष श्री संजीव रस्तोगी महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मोनिका ढाली पार्षद मोहन भारद्वाज उमा सरकार सपना रानी चंद्रशेखर डब्लू राजेश कुमार राजेन्द्र राठौड़ आदि कार्यकर्ता थे
कांग्रेस ने आशा कार्यकर्ताओं की 12 सूत्रीय मांगों का समर्थन किया
RELATED ARTICLES



