Thursday, March 26, 2026
HomeUttarakhandअन्य पिछड़ा वर्ग विधेयक पास होने पर किया मिष्ठान वितरण 

अन्य पिछड़ा वर्ग विधेयक पास होने पर किया मिष्ठान वितरण 

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।  लोकसभा में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) विधेयक पास होने पर पूर्वाेत्तर रेलवे के सदस्य एवं देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष भाजपा नेता विकास शर्मा के कार्यालय में भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया।

इस अवसर पर शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार ने ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा देकर पिछड़े वर्ग की भावनाओं का सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकसभा में ओबीसी विधेयक पारित होना ओबीसी समाज के लिए बड़ा कदम है। इससे ओबीसी समाज में हर्ष की लहर है। उन्होंने ओबीसी समाज को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संगठन का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी मुकेश पाल,ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री महावीर कश्यप,वरिष्ठ भाजपा नेता गोपी सागर,मंडल महामंत्री राजेश शर्मा,मंडल मंत्री गौरव राजपूत,युवा मोर्चा मंत्री विक्की सैनी,मंडल सोशल मीडिया प्रभारी चंद्रपाल,किशन गंगवार,भीम सेन गुप्ता,धर्म सिंह कोली,अनिल प्रधान,छत्रपाल, रवि गंगवार, सोमपाल,कालीचरण,क्षेत्र पंचायत सदस्य अनुज पाठक, मोहन तिवारी, देव शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments