भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कल जिला मुख्यालय में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी। तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए विधायक राजकुमार ठुकराल ने शुक्रवार को जगह-जगह जनसंपर्क किया। नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से लोगों से तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाने के लिए आयोजित की जा रही तिरंगा यात्रा की सफलता के लिए विधायक ठुकराल ने प्रीत विहार स्थित सिद्धेश्वरनाथ शिव शक्ति मंदिर, रम्पुरा, जगतपुरा, आदर्श कालोनी सहित कई स्थानों पर जनसंपर्क कर लोगों से तिरंगा यात्रा में जुटने की अपील की। इस यात्रा का संयोजक समाजसेवी संजय ठुकराल एवं राधेश शर्मा को बनाया गया है। तिरंगा यात्रा गांधी पार्क से पैदल प्रारम्भ होकर मुख्य बाजार, शहीद भगत सिंह चैक, गल्ला मंडी मार्ग, पाँच मंदिर, गुड़ मंडी, विधवानी मार्किट, अम्बेडकर चैक होते हुए वापस गांधी पार्क आकर समाप्त होगी। उन्होंने शहर के सभी सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनो से भी तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग करने का आहवान किया।
जनसंपर्क के दौरान त्रिलोचन सिंह, राजू, लाल चंद, मोहन सिंह, जितेन्द्र सिंह, प्रसादी लाल कोली, विपिन शर्मा, बंटी कोली, अशोक यादव अवधेश शर्मा, नंद लाल, राम अवतार राजपूत, महाराज सिंह यादव, अमर वर्मा, सूरज यादव, देवी दयाल,विााल, रोहित, धीरज, नरेंद्र कुमार, रिचा, मीनाक्षी, सर्वेश, कमलेश, मता देवी,प्रीति, जशोदी, तारावती, जगदीश आदि समेत तमाम लोग मौजूद थे।



