भोंपूराम खबरी,किसान नेता जगतार सिंह बाजवा ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर स्वतंत्रता दिवस को किसान मजदूर संग्राम दिवस के रूप में देशभर में मनाए जाने का निर्णय लिया है देशभर के सभी तहसील स्तर पर तिरंगा यात्राएं आयोजित की जाएंगी उत्तराखंड में भी राष्ट्रीय किसान नेता राकेश टिकैत के नेतृत्व में नानकमत्ता से किसान तिरंगा यात्रा प्रारंभ होकर काशीपुर तक पहुंचेगी संयुक्त किसान मोर्चा गाजीपुर बॉर्डर के प्रवक्ता जगतार सिंह बाजवा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के दिन मजदूर किसान आजादी संग्राम दिवस के रूप में मनाने का निर्णय संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा लिया गया है।
इसी कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत किसान तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करेंगे किसान तिरंगा यात्रा नानकमत्ता से प्रारंभ होकर सितारगंज, किच्छा, रुद्रपुर, गदरपुर,बाजपुर दोराहा, कनकपुर होती हुई काशीपुर में संपन्न होगी। किच्छा मंडी में ध्वजारोहण किया जाएगा व दोराहा स्थित शहीद उधम सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर देश की आजादी के अमर शहीदों के प्रति श्रद्धा व्यक्त की जाएगी। किसान तिरंगा यात्रा में क्षेत्रभर के मजदूर किसान शामिल होंगे।



